भरत भारद्वाज
फरसगांव – रायपुर में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए जगदलपुर से रायपुर जाने के दौरान जगदलपुर के नव निर्वाचित विधायक किरण देव केशकाल पहुचे, जहाँ केशकाल के बोरगांव में स्तिथ भाजपा नेता राजू मालू के घर उनका स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे । इस दौरान विधायक किरण देव में आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की बात कही और अपनी ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की परिश्रम को दिया। इस कार्यक्रम में उनके साथ रामाश्रय सिंह (जिला महामंत्री भाजपा) बस्तर पुर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नेताम, जिला कोषाध्यक्ष धनराज मालु, पार्षद शशिकला ठाकुर, उत्तम मालु , रिक्की मालु , अमित कटारिया सिद्धार्थ मालु, विकास अग्निहोत्री, अभिषेक चोपड़ा, विकास चोपड़ा, नियनत मोदी, सपन डे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
