विनोद जैन

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि देश को तोड़ने वाले धारा 370 को लगाने वाले फैसले का देश ने लंबा समय संताप झेला था।
धारा 370 को निरस्त करने के फैसले को बरकरार रखने का सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता को कायम रखने वाला यह निर्णय है।
देश का कोई नियम है तो हर नागरिक के लिए उसे लागू होना चाहिए। 370 रद्द होने के बाद से जम्मू कश्मीर में अमन शांति बढ़ी है और लोग खुश हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने जब से कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है वहां सेना का मान सम्मान बढ़ा है और अमन चैन भी बढ़ी है। लोग स्वतंत्रता से जी रहे हैं और अपना व्यापार कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर पर आए फैसले का स्वागत करने वालो में वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी शाहिद खान सुरेश निर्मलकर संतोष कौशिक नितेश वर्मा पालक ठाकुर मणिकांत बघेल अमित चोपड़ा विनोद जैन तोमन साहू रवि पांडे पंकज आहूजा नरेंद्र सोनवानी अजय बाफना राहुल सोनी चेतन निर्मलकर प्रशांत जैन मुरली साहू आदि ने स्वागत किया है
