*अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, 2790 की बीयर-विस्की जब्त*

आर एस भटनागर

जगदलपुर। अवैध अंग्रेजी शराब बेचने के लिए बाइक पर लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने 2790 रूपए की शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से इस बात की सूचना मिली थी। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के साथ ही बाइक भी जब्त की गई है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि धरमपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस पर कोतवाली टीआई लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया। टीम ने धरमपुरा स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर के सामने आरोपी युवक को पकड़ा।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बलराम सेठिया निवासी देउरगांव होना बताया। वहीं तलाशी लिए जाने के दौरान उसके बैग से कंगारू 10000 बीयर 7 नग, सीजी फाईन प्रीमियम विस्की 11 नग बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को अवैध शराब व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक नकुल कश्यप, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, धनंजय बघेल, डोमेंद्र ठाकुर शामिल थे।

Express MPCG