फागू यादव
अहमदाबाद में आयोजित थर्ड खेलो इंडिया महिला रैंकिंग जोनल जूडो प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के दो महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। जिले के दोनो महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में चयन किया गया है। आपको बता यह दोनो खिलाड़ी कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आते है। जिन्हे आइटीबीपी 41वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक नारायण सोरेन और उदय सिंह यादव के नेतृत्व में लगातार निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं दोनो खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर आइटीबीपी डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह एवं जिला प्रशासन कोंडागांव के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
