*बजबजाती नाली की हुई सफाई,,,व्यापारियों ने लिया राहत की सांस,,,,ब्लीचिंग पावडर का भी हुआ छिड़काव*

*खबर का असर*

विनोद जैन

बालोद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत घड़ी चौक में निर्मित व्यावसायिक काम्पलेक्स के सामने बने नाली से उठने वाली बदबू का खबर प्रकाशन किया गया था जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर नालियों की सफाई कराई गई एवं ब्लीचिंग पावडर भी डाला गया यहां संचालित होटलो के झूठन का नाली में जाना एवं नालियों में पानी निकासी सही नही होने के कारण यहां बदबू उठने लगी थी जिसके कारण आसपास के व्यवसायी एवं ग्राहकों में रोष व्याप्त था साफ सफाई नही होने के कारण गंदगी और बदबू आने लगी थी खबर प्रकाशित होने के बाद साफ सफाई कराई गई है जिससे फिरहाल बदबू कम आ रहा है

Express MPCG