*@कोंडागांव ब्रेकिंग__*
फागू यादव
कोंडागांव जिले के केशकाल घाट में पुलिस एवं मत्स्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन करते हुए पिकअप में लोड भारी मात्रा में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को बरामद कर जप्त किया है। प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को जप्त करने के बाद मत्स्य विभाग के अधिकारीयों ने कानूनी प्रक्रिया के पश्चात जप्त मछलियों को कोंडागांव लाकर नष्ट किया है। कोंडागांव सहायक मत्स्य अधिकारी मीनाक्षी मरकाम ने जानकारी देते हुए बताएं कि आंध्रप्रदेश से 8 टन (800 किलोग्राम) प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलीयों का अवैध परिवहन किया जा रहा था जिसकी पुष्टि के बाद विभाग ने प्रतिबंधित मछलियों को पिकअप सहित जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की है। वहीं पिकअप चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
