
उमरिया @दीपक विश्वकर्मा
*सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती पर निकाली गई रथ यात्रा किया गया पथ संचलन(मानपुर/उमरिया)नगर के ख्याति लब्ध शिक्षण संस्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रथ यात्रा निकालते हुए समूचे नगर में पथ संचलन किया गया बता दें कि इस अवसर पर महापुरुष सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आज़ाद और सरदार भगत सिंह की झांकी से सुसज्जित रथ यात्रा सहित सुर और ताल में बैंड बाजे के साथ पथ संचलन किया गया उक्त रथयात्रा पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती विद्यालय प्रांगण से करते हुए इसे नगर भ्रमण कराया गया इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बड़ी ही ऊर्जा के साथ पथ संचलन किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य गण प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष हरीश विश्वकर्मा व्यवस्थापक अमर राम शुक्ला आदि गणमान्य मौजूद रहे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में खंड संघचालक रामजी पयासी के द्वारा देश प्रेम और अंतर मन की भावना को जागृत करने वाला वक्तव्य देकर भाव विभोर कर दिया गया कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं व गणमान्य उपस्थित रहे उक्त पथ संचलन को देखकर नगर वासियों में देश प्रेम की नई ऊर्जा का संचार हुआ।*
