*जैन श्री संघ की युवा इकाई जैन युवा शक्ति बालोद द्वारा आज आदिवासी बालक आश्रम धानापुरी (गुरुर) जिला बालोद में छोटे बच्चो का स्वेटर तथा फल बिस्किट आदि सामाग्री वितरण किया गया*

विनोद जैन

समय समय पर जैन युवा शक्ति अपनी टीम के साथ पिछले छः सात सालों से लगातार गरीब एवं जरूरतमंदों को ठंड के समय में लोगो को कंबल स्वेटर शाल आदि का वितरण किया करती है जिसमे समाज के वरिष्ठों का भरपूर सहयोग मिलता है उसी प्रकार जैन युवा शक्ति का मिशन जीवदया कार्यक्रम के अंतर्गत हर सोमवार को गायों को रोटी खिलाना जलेश्वर महादेव दसौदी तालाब में मछलियों को दाना खिलाना गौशाला में जाकर पशुधन की सेवा एवं पशुओ को गुड़ रोटी आदि खिलाने जैसे अनेको कार्य करती आई हैं ।
जैन युवा शक्ति के अध्यक्ष शुभम नाहटा ने बताया कि जैन युवा शक्ति हर कार्य मे सबसे आगे रहती है ठंड के समय कंबल बाटना तो वही ब्लड डोनेट करना शिविर लागाने जैसा कार्य करती आई है । आगे भी ऐसा मौका मिले तो जैन युवा शक्ति हमेशा लोगो के सुख दुख में खड़ी रहती है ।

जैन युवा शक्ति के युवाओं ने स्कूली बच्चो को दिए स्वेटर,,,कम्बल वितरण की भी है योजना

जैन युवा शक्ति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैन युवा शक्ति के पूर्व अध्यक्ष आनंद बाफना, अध्यक्ष शुभम नाहटा, सचिव शुभम श्री श्रीमाल, कोषाध्यक्ष – श्रेयांश भंसाली एवं चीकू जैन, गिरीश कवाड़,हर्ष बाफना ,यश बुरड़,हर्षित लालवानी,अनुभव नाहटा, संयम नाहर ,मणक रतनबोहरा,रजत श्री श्रीमाल,रजत ढेलड़िया,हर्ष नाहटा सभी मौजूद रहे.

 

Express MPCG