रायपुर ब्यूरो
भाजपा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात को लेकर पूरे राज्य में अटकलों का दौर चल रहा है पूर्व मुख्यमंत्री और छग में 3 बार के मुख्यमंत्री रहे राजनांदगांव से विधायक डॉ रमन सिंह तथा रायगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के नामो पर पार्टी विचार कर सकती है तो वहीं पार्टी प्रदेश की कमान संभालने वाले अरुण साव,सहित रेणुका सिंह ,गोमती साय के नामों की लेकर राजनीतिक बाजार तेज है, पार्टी हाईकमान लोकसभा 2024 चुनाव को देखते हुए आदिवासी एवम् पिछड़ा वर्ग समुदाय का ट्रम्प कार्ड खेल सकती है मौका दे सकती है ,बरहाल मुख्यमंत्री के चेहरे कौन होंगे इसके लिए पार्टी हाईकमान ने 3-3 पर्यवेक्षको की टीम मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छग में विधायको की बैठक लेकर समन्वय बनाकर किसी एक नाम पर मुहर लगा सकती है, इसी बीच छग में मुख्यमंत्री के दौड़ में अनेक वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा राजनीतिक हलकों में हो रही है ,विधायको की बैठक सम्भवतः कल होनी है इसके बाद किस नाम पर सहमति बनती है यह देखना अभी बाकी है।
