फागू यादव
कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध अतिक्रमण पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं वहीं बड़े कनेरा मार्ग स्थित मदिरा दुकान के आसपास लगाए जाने वाले चखना की दुकानों एवम ठेलों के चलते आवागमन में बाधा आ रही थी। जिसके चलते दुकानों का संचालन हेतु स्थल निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर कोंडागांव एसडीएम चित्रकांत चार्ली ने चखना दुकानदारों की शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक आहूत की थी वहीं उनके द्वारा समझाइश देते हुए कनेरा मार्ग से चखना की दुकान एवम ठेलों को 24 घंटे के अंदर हटाने का अल्टीमेट दिया गया है। इस दौरान सीटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव, आबकारी अधिकारी एवम नगर पालिका कर्मचारी के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं देखा जा रहा है बैठक पश्चात चखना दुकानदारों द्वारा प्रशासन की कड़ी कार्यवाही से बचने दुकानों को मार्ग से हटाने का कार्य किया जा रहा है।
