*राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ*


भरत भारद्वाज

फरसगांव :- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के प्राचार्य डॉ सीआर पटेल, कार्यक्रम अधिकारी समलेश पोटाई एवम् रासेयो जिला कोंडागांव के जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत मारागांव में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजन किया गया है। इस शिविर का उत्घाठन समारोह 8 दिसंबर को रखा गया जिसमें सबसे पहले रासेयो के प्रेणा श्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और राज्य गीत के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वजा फहराकर लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सात दिवसीय शिविर के उदघाट्न समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र नेताम (सरपंच मारागांव), विशिष्ट अतिथि शशिभूषण कन्नौजे (जिला संगठक रासेयो), विशेष अतिथि लच्छूराम नेताम(उपसरपंच), संजय पोयाम(युवा संगठन अध्यक्ष), गजेन्द्र राठौर(विशिष्ट अतिथि) l, अध्यक्षता डॉ चेतन राम पटेल (प्राचार्य महाविद्यालय कोंडागांव), शिविर संचालक समलेश पोटाई (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो), ग्राम पटेल अंधारू नेताम, पूर्व सरपंच श्रीमती कंचन सोरी, जगदीश नेताम, पंच सुकमन नाग, नाईक पंचराम नेताम, महाविद्यालय के प्राध्यापक अलका शुक्ला, अर्जुन नेताम, पुरोहित शोरी, रूपा सोरी, हनी चोपड़ा, नंदकुमार, हरीश, खुशबू, नीता, शिल्पा, शरद, झामेश्वरी, पूर्णिमा, किरण एवम् साथी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

इस सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान रासेयो स्वयंसेवक नशामुक्ति हेतु नुक्कड़, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंपर्क आदि जैसे विभिन्न माध्यमों से ग्रामीण लोगों को जागरूक करेंगे। रासेयो के जिला संगठक ने बताया कि रासेयो के स्वयंसेवक हमेशा निस्वार्थ भाव से ‘ग्रामीण विकास के लिए युवा’, नशामुक्ति के लिए युवा जैसे विभिन्न विषयों को लेकर कार्य करते हैं जो की बहुत ही सराहनीय है।