*कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सितली के जंगल में अज्ञात युवक की फांसी पर लटकी मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी*

फागू यादव

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सितली में 8 दिसंबर की दोपहर एक अज्ञात युवक की फांसी पर लटकी लाश पाई गए है। बताया जा रहा है युवक की लाश प्लाट पारा के जंगल में एक पेड़ में लटका हुआ है। जिसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है वहीं घटना स्थल पर एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई है जिसका नंबर CG 27 B 5540 है। इस घटना की जानकारी लगते ही ग्राम पंचायत सितली के ग्रामीणों द्वारा सीटी कोतवाली पहुंच कर मामले की सूचना दी गई है। वहीं सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है। फिलहाल मृत युवक की पहचान की पुष्टि नही की जा सकी है।