फागू यादव

कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत भेलवापदर वार्ड में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है इस घटना से आहत हो कर मृतक की छोटी बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह संजय बघेल पिता पीलूराम बघेल उम्र 25 वर्ष ने अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था तथा उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उनकी आत्महत्या को लेकर पूरी तरह आहत हुई छोटी बहन संतोषी बघेल उम्र 19 वर्ष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक संतोषी बघेल की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम करते हुए मृतक संजय बघेल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
