
भरत भारद्वाज
फरसगांव :- फरसगांव पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, आरोपी मोटर साइकिल से कर रहा था गांजा की तस्करी।
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने निर्देशन में फरसगांव पुलिस क्षेत्र में अपराधों को रोकने लगातार सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। वही मुखबिर की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने बरकई पुल के पास मोटरसाइकिल में अवैध गांजा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम राजेश मरकाम पिता पुसाराम मरकाम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बालोण्ड कलारपारा का होना बताया, आरोपी युवक बाइक क्रमांक सी.जी. 17 के.टी. 0274 में एक आर्मी पिट्दू बैंग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर फरसगांव की ओर जा रहा जिसे बरकई पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मौके पर 04.100 किलो गांजा जप्त किया गया है। पुलिस ने जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई है । गांजा तस्कर के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुए विशेष न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल के लिए भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि. सुरेन्द्र बघेल, प्रधान आरक्षक सियाराम मरापी, आरक्षक सदेश सोरी, शंकर मरकाम, अजय मरकाम, बासु मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
