भरत भारद्वाज
फरसगांव :- जिले की फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौकाबेड़ा के एक खेत किनारे झरिया(तालाब) में एक अज्ञात शव सड़ी गली अवस्था मे पानी मे तैरता मिला, सरपंच और ग्रामीणों की सूचना पर फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पानी में रहने के चलते शव पुरी तरह सड़ गया है, जिसके चलते उसकी पहचान नही हो पाई है । पुलिस द्वारा जांच पाँचनाम की कार्यवाही जा रही, कार्यवाही पश्चात अज्ञात शव के पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फरसगाँव एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा और उपनिरीक्षक नरेश साहू खुद मौके पर उपस्तिथ है । फिलहाल फरसगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।
