भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव जिले के ग्राम मसोरा में 08 दिसंबर को आयोजित कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है ।
फरसगांव ब्लाक के सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा से मिली जानकारी अनुसार कार्यालय जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कोंडागांव के पत्र अनुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (एफएलटी /टीएलएम ) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा में 08 दिसम्बर को प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों के चलते आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है ।
