फागु यादव

कोंडागांव मुख्यालय में बाईपास सड़क निर्माण कराया जा रहा है वहीं इसमें क्षेत्र के 92 किसानों की जमीनें अधिग्रहण किया गया है। वहीं इस पर किसानों द्वारा लगातार समान मुआवजे की मांग की जा रही है। जिसे लेकर किसानों ने कोंडागांव जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। इस मामले को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा बायपास सड़क निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण में किसानों द्वारा समान दर मुआवजा राशि के वितरण की मांग संबंधी शिकायत पर जांच समिति गठित की गई है। इस समिति में संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एआर मरकाम तथा पंजीयन एवं मुद्रांक के उप पंजीयक नरेन्द्र कुमार नाग को सदस्य बनाते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
