*पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अभियान के तहत जिले में कुल 234 पुरुषो ने कराया नसबंदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह ने किया सर्वाधिक ऑपरेशन*

फागु यादव

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले भर में पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन 21 नवंबर से आयोजित किया गया था। मिली जानकारी अनुसार इस पखवाड़े को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आपको बता दें डॉ आर के सिंह ने जिले में सर्वाधिक ऑपरेशन करते हुए कल 174 पुरुषों का नसबंदी किया है। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा 60 पुरुषों का नसबंदी किया गया इस तरह से जिले में कुल 234 पुरुषों ने अभियान को सफल बनाते हुए नसबंदी कराया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि पुरुष नसबंदी परिवार नियोजन का एक स्थाई सुरक्षित साधन है। ऑपरेशन में ज्यादा समय नहीं लगता व्यक्ति उसी दिन अपने घर जा सकता है। नसबंदी के बाद किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती व्यक्ति कुशलतापूर्वक अपना विवाहित जीवन जी सकता है। इस दौरान हितग्राहियों को इसके लिए ₹3000 की प्रोत्साहन राशि भी दिया गया है।

Express MPCG