फागु यादव
कोंडागांव नगर के अंबेडकर चौक कोर्ट के सामने बाबासाहेब सेवा संस्था कार्यालय में 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर बाबा साहेब सेवा संस्था के सदस्यों के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं वक्ताओं ने बताया कि डॉ अंबेडकर ने जीवन भर दलितों के हित में और वर्ग वाद के खिलाफ संघर्ष किया। समाज में दलितों के खिलाफ होने वाले छुआछूत और महिलाओं को लेकर भेदभाव को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश मारकंडे, रमेश पोयाम, ओमप्रकाश नाग, वीरेंद्र नेताम, देवानंद चौरे, सिद्धार्थ महाजन, संदीप वासनिकर, संदीप कोर्राम, संदीप यूइके एवम संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
