*ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में इनोवा कार हुआ क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे सवार लोग*

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नेशनल हाईवे 30 बेडमा चौक के पास 6 दिसंबर बुधवार की दोपहर इनोवा कार और ट्रक की टक्कर हो गई । इस दुर्घटना में इनोवा कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि कर में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई । बताया जा रहा है कि इनोवा कार क्रमांक सीजी 04 एलटी 1009 जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी और ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 2191 बेड़मा चौक से अरण्डी के धान खरीदी केंद्र धान भरने के लिए मुड़ रहा था।इसी दौरान ट्रक और इनोवा की टक्कर हो गई। कार में 5 लोग सवार थे सभी सुरक्षित है ।

Express MPCG