*धान के अवैध परिवहन पर अनंतपुर पुलिस की फिर बड़ी कार्यवाही, दो ट्रक में भरे 1000 बोरी धान को किया जप्त*

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में अनंतपुर थाना पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रहे अवैध धान के परिवहन को रोकने कार्यवाही कर रहे हैं । थाना अनंतपुर पुलिस ने धान के अवैध परिवहन पर फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो ट्रक के साथ ट्रक में भरे 1000 बोरी धान को जप्त किया है ।

अनंतपुर थाना से मिली जानकारी अनुसार 03 दिसम्बर को अनुविभागीय अधिकारी निमितेश सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार अन्तराज्यीय धान परिवहन की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के उड़ीसा बार्डर में धान चेक पोस्ट नाका पर लगातार संघन चेकिंग के दौरान उड़ीसा राज्य से धान भरकर आ रही दो ट्रक को पकड़ा गया । ट्रक कमांक सीजी 17 एच 2709 में 500 बोरी और ट्रक क्रमांक सीजी 17 केके 7767 में 500 बोरी कुल 1000 बोरी लेकर आ रहे थे पुछताछ करने पर वैध कागजात पेश नहीं कर पाये जिसे 102 सीआरपीसी के तहत् जप्ती कार्यवाही की गई है। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु कृषि उपज मंडी कोण्डागांव को सौंपी जायेगी। पूछताछ में पाया गया है दोनो ट्रक कोण्डागांव निवासी नवीन गोलछा की है ।

आपको को बता दे कि इससे एक दिन पूर्व ही अनंतपुर पुलिस ने अवैध रूप से धान का परिवहन करते तीन ट्रक पर कार्यवाही कर चुके हैं , तीन ट्रक में से दो ट्रक कोंडागांव निवासी नवीन गोलछा और एक ट्रक कान्तु गोलछा की थी । इस तरह दो दिनों में अनन्तपुर पुलिस ने अवैध धान का परिवहन करते 05 ट्रक को जप्त कर कार्यवाही की है ।

Express MPCG