*चरकई में हुआ कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा*

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- फरसगांव ब्लाक के सभी संकुलो में स्कूल स्तरीय कबाड़ से जुगाड प्रदर्शनी का आयोजन पुर्ण करने के बाद 05 दिसम्बर मंगलवार को फरसगांव ब्लाक के ग्राम चरकई में कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी आयोजित किया गया । इस आयोजन ने ब्लाक के कुल 50 संकुल के बच्चों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में फरसगांव जनपद अध्यक्ष शीशकुमारी चनाप शामिल हुए, उन्होंने बच्चों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर बनाये गये मोडलो का अवलोकन कर बच्चो की तारीफ कर बधाई दिए । वही फरसगांव सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन में फरसगांव क्षेत्र के 50 संकुल के चयनित बच्चों ने भाग लिया । बच्चो ने कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम में खराब चीजों से उपयोग कर अच्छे-अच्छे मॉडल तैयार किये । प्रतिभागियों बच्चो ने विभिन्न एवम रोचक मॉडलों तैयार किये । जिसमे मुख्य रूप से चंद्रयान 03 का मॉडल, वाटर एटीएम, वाटर फिल्टर , नंबर गेम जोड़ विधि एवम भाषा से संबधित मॉडल का प्रतुतिकरण किया गया। इस आयोजन में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर भंडारसिवनी संकुल, दूसरे स्थान पर फरसगांव संकुल और तीसरे स्थान पर बड़ेडोंगर संकुल रहे तो वही माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर सोडमा संकुल , दूसरा स्थान पर आलोर संकुल और तीसरे स्थान पर आमगांव संकुल रहे । इन सभी चयनित बच्चो मुख्यातिथि के हाथों से को पुरुस्कृत किया गया । सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा ने बताया की विकास खण्ड स्तरीय आयोजन के बाद 08 दिसम्बर को ग्राम मसोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष शीशकुमारी चनाप, सदस्य मंजुलता, रेखा नेताम, चरकई सरपँच विवेक मरकाम, मोहलई सरपँच सीदेसिंह मरकाम, खण्ड शिक्षा अधिकारी टीडी नेताम, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा, बीआरपी भास्कर वर्मा, सीएससी यशवंत साहू, महेंद्र सोना, जी आर कोर्राम, यामसन साहू , हरीश श्रीवास्तव , चिंतामंडी नेताम, डिलेश्वर साहू, सूकमन कोर्राम, अवनेश दादूरिया सहित संकुल के शिक्षक शिक्षिकायें और ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG