भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम बेड़मा( पटवारीपारा) के पास रविवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति पर लकड़बग्घो ने हमला कर घायल कर दिया था । सरपँच और ग्रामीणों की सूचना पर केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए केशकाल अस्पताल में लाया गया लेकिन उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिलने पर उसकी पहचान नही हो पाई थी । केशकाल पुलिस मृतक के शव को चीरघर में रखकर पहचान में जुट गई है । पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम अरण्डी निवासी राम प्रसाद ठाकुर उम्र 43 वर्षीय में रूप की गई । परीजनों के अनुसार मृतक बेडमा में साप्ताहिक बाजार आया हुआ था । केशकाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
– वन विभाग ने दाह संस्कार करने 25 हजार की राशि
लकड़बग्घो के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही केशकाल डीएफओ एन गुरुनाथन के निर्देश पर सम्बंधित रेंजर ने मृतक के दाहसंस्कार के लिए तत्काल 25 हजार रु की मुआवजा राशि परीजनों को दी गई । विभाग से मिली जानकारी अनुसार जंगली जानवरों के हमले से मौत होने पर 6 लाख रु की मुआवजा राशि मिलने का प्रावधान है। वन विभाग के द्वारा घटना को लेकर जांच की जा रही है, जांच के सत्यता पाए जाने पर मुआवजा की राशि हेतु अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
