*जनपद प्राथमिक स्कूल में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,05 दिसम्बर को चरकई में होगा ब्लाक स्तरीय आयोजन*

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव ब्लाक के जनपद प्राथमिक स्कूल में संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदर्शनी का आयोजन 04 दिसम्बर को किया गया। जिसमे संकुल फरसगांव के अन्तर्गत आने वाले पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया । जिसमे प्राथमिक शाला झूलनाड़ीही, जनपद प्राथमिक (अंग्रेजी माध्यम) फरसगांव , प्राथमिक शाला कोर्राबढ़गांव, प्राथमिक शाला (पूजारी पारा) कोर्राबड़गांव, कन्या हाई स्कूल (माध्यमिक वर्ग) फरसगांव के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा शून्य निवेश कर कई आकर्षित मॉडल तैयार किया गया। इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा ने बच्चो द्वारा बनाये गए मॉडल को देखकर बच्चो की तारीफ़ की । बच्चों ने सभी लोगो को उनके द्वारा बनाये गये मॉडल के विषय में जानकारी दिया गया। सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी हंसराज सिन्हा ने बताया कि ब्लाक के सभी 50 संकुलों में संकुल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है जिसमे प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया । इस संकुल स्तरीय आयोजन में प्रथम आने वाले बच्चे ब्लॉक स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे । 05 दिसम्बर को ग्राम चरकई में ब्लॉक स्तरीय आयोजन किया गया है । संकुल स्तरीय आयोजन के दौरान सभी संकुल के शिक्षक, शिक्षिका सहित स्कूल बच्चे उपस्थित रहे।

Express MPCG