ग्राम बेडमा में लकड़बग्घा के हमले से घायल व्यक्ति की केशकाल अस्पताल में हुई मौत,मृतक की पहचान अज्ञात

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम बेड़मा(पटवारीपारा) के पास रविवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति पर लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया था । ग्रामीणों की सूचना पर केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए केशकाल अस्पताल में लाया गया लेकिन उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई है। 4 दिसम्बर को थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे चलते उसकी पहचान नही हो पाई है । केशकाल पुलिस मृतक के शव को चीरघर में रखकर पहचान में जुट गई है ।