बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोपी पकड़ाया, भेजा गया जेल

*आर एस भटनागर*

जगदलपुर। अपनी नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि शहर के कुम्हारपारा स्थित भवानी चौक निवासी युवक पर उसकी बेटियों ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कुम्हारपारा स्थित भवानी चौक निवासी पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते बताया कि पूर्व में उसका तलाक हो चुका है। उसकी दो बेटियां हैं, जो अपनी दादी के साथ रहती हैं। वहीं पर आरोपी शाम को अपनी बेटियों को अश्लील गाली-गलौज कर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

इसकी शिकायत बच्चियों ने पीड़िता को दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में टीआई कविता धुर्वे, एसआई अरुण मरकाम, एएसआई सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक नन्दकिशोर साहू, आरक्षक राकेश, गुनाकर पाणिग्रही, संध्या मंडावी शामिल थे।

Express MPCG