यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
▪️विगत दिनों में प्रतिबंधात्मक एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन द्वारा जिला कांकेर के ग्राम छोटेबेठिया एवं कोयालीबेड़ा क्षेत्र में जनसुविधा के लिए लगाये गये मोबाईल टॉवर को क्षति पहुंचाया गया था।
▪️ उपरोक्त घटना से आह्त हुये अंदरूनी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं द्वारा आज दिनांक 01.12.2023 को जिला मुख्यालय कांकेर में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर माओवादियों द्वारा किये गये इस प्रकार के कायरना हरकत का खण्डन करते हुये मोबाईल सेवा को पुनः प्रारंभ करने हेतु अनुरोध किया गया है।
▪️छात्र-छात्राओं द्वारा अपने ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मोबाईल टॉवर लगने के कारण से अंदरूनी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन कोचिंग क्लॉस, इंटरनेट की सुविधा मिलने के साथ-साथ विषय वस्तु के जानकार व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने में भी सुविधा प्राप्त हो रही थी लेकिन माओवादियों द्वारा मोबाईल टॉवर को नुकसान पहुंचाने से इन सभी सुविधाओं से इन्हें वंचित होना पड़ रहा है।
▪️ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के इन छात्र-छात्राओं द्वारा यह भी बताया गया कि मोबाईल टॉवर लगने के कारण एम्बुलेंस सुविधा जैसे अन्य आपातकालीन सेवा हेतु जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय में संपर्क करने हेतु ग्रामीणों को सुविधा प्राप्त हो रही थी। माओवादियों के इस कायराना हरकत से क्षेत्र के ग्रामीणों को तमाम सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
▪️कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने हेतु छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया गया है।
