बेस्ट जिला कांकेर, आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रायपुर में मिलेगा तमगा

@| Yogendra Singh Bais

कांकेर / कांकेर जिले में पदस्थ कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला अपने कुशल प्रशासनिक क्षमता ,रिजल्ट ओरिएंटेड ऑफिसर के रूप में विख्यात है। जिले की कमान 4 जुलाई 2023 को संभालते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए है । अब आज मतदाता दिवस पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुरस्कार मिलने वाला है । कांकेर कलेक्टर के रूप में ज्वाइनिंग के महज 4 माह बाद भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक मनोज सिंह मंडावी की अकस्मात मृत्यु पश्चात निर्वाचन आयोग ने 5 नवंबर उप निर्वाचन की घोषणा कर दी । जिसमे 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करना था । इतने कम समय में चुनाव की तैयारी एक बड़ी चुनौती थी जिसमे कई मतदान केंद्र जिसमे नक्सल दृष्टिकोण से 10 अतिसंवेदनशील,47संवेदनशील,24 राजनैतिक संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल थे । कुशलता पूर्वक निर्विघ्न ,शांतिपूर्ण उपचुनाव संपन्न कराने में जिला निर्वाचन के अधिकारियों सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों ,कर्मचारियों का योगदान रहा । इसके लिए कलेक्टर डा प्रियंका शुक्ला व उनकी टीम को 25 जनवरी को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय समारोह में आमंत्रित किया गया है । साथ ही चुनाव के अन्य मामले में भी ककिर जिले ने अन्य जिलों को पछाड़ते बेहतर कार्य किया है । अचानक आए चुनाव की कोई तैयारी नहीं थी । पूरी योजना बनाते 5 दिसंबर को मतदान तथा 8 दिसंबर मतगणना यानी मात्र 31 दिनों में चुनाव कराया गया जो अपने आप मे एक बड़ी चुनौती थी ,इतने कम समय में मतदान दल की ट्रेनिंग , सामग्री , ईवीएम मशीन की व्यवस्था , वितरण , स्ट्रांग रूम , गणना स्थल बूथों में बुनियादी जरूरतों का इंतजाम एक चुनौती थी जिसे निर्वाचन में लगे टीम ने बखूबी निभाया । साथ ही इस उपचुनाव में कई बाधाएं व रूकावटें भी आई जिसका प्रशासन ने सरलता से समाधान निकाला । पूरे टीम को एक्सप्रेस mpcg न्यूज की तरफ से हार्दिक बधाई ।

Express MPCG