*मतगणना स्थल पर मोबाईल, स्मार्टवॉच व इलेक्ट्रानिक गैजेट रहेंगे प्रतिबंधित, कलेक्टर ने ली बैठक*

आर एस भटनागर

जगदलपुर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों की बैठक लेकर मतगणना स्थल की कानून,सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा किए।

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल में मोबाइल, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रानिक गैजेट पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा मतगणना स्थल में मतगणना करवाने वाले कर्मियों, राजनीतिक अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी के प्रवेश और उनके वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।