भरत भारद्वाज
केशकाल – कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस के द्वारा लगातार अंर्न्तराज्यीय गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही है , वही 29 नवंबर को केशकाल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की बेड़मा बड़ेपारा तिराहा नेशनल हाईवे 30 मेनरोड के पास एक पुरूष व एक महिला हरा पीला व नीला रंग के दो ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिकी करने हेतु अपने ट्राली बैग मे छुपाकर रखे है। सूचना पर बेड़मा बड़ेपारा तिराहा पर रवाना होकर घेराबंदी कर दोनो संदिग्धो के संयुक्त कब्जे से ट्राली बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 23.410 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत करीबन 2 लाख 30 हजार रूपये को बरामद किया ।
पकड़े गए दोनो गांजा तस्कर ने अपना नाम मो. उमर पिता कमरूददीन, उम्र 30 वर्ष निवासी रफीक नगर झोपड़पटटी गोवाण्डी थाना माड़ा चौकी राज्य-महाराष्ट्र और मुस्कान मो०अजीम कुरैशी पति मो.अजीम कुरैशी उम्र 22 वर्ष साकिन रफीक नगर झोपड़पटटी गोवाण्डी थाना माड़ा चौकी राज्य महाराष्ट्र का होना बताया दोनो रिश्ते में जीजा साली है । दोनो आरोपियो के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी आनंद सोनी स.उ.नि. निहार रंजन मंडल, प्रधान आरक्षक संजय बिसेन, ईश्वर नेताम, आरक्षक शंभू मण्डावी, मनोहर निषाद की अहम भूमिका रही।
