खबर का असर
विनोद जैन
बालोद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय में विगत दिनों अंधेरे का आलम था जिसके बाद हमारे ब्यूरो रिपोटर की खबर के बाद नगर पालिका प्रशासन ने इसकी सुध लेते हुए प्रकाश व्यवस्था की, जिसके बाद से पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ के सदस्यों ने राहत की सांस ली है ज्ञात हो कि इस सार्वजनिक शौचालय में अंधेरा का यह आलम था कि लोग वहां जाने से डरते थे वही अंधेरा का फायदा उठाकर असामाजिक तत्त्व के नशेड़ी युवक वहां नशापान करते दिखाई देते थे वहीं आसपास में दुकानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की परेशानी बढ़ती जा रही थी रात के अंधेरे में युवाओ के जमावड़े के बाद वह लोग जाने से डरने लगी थी इस बात को प्रमुखता से उठाते हुए जन सरोकार और समस्या का हल तुरन्त होने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली है
