नरसिंहपुर
*आशीष कुमार दुबे की रिपोर्ट*आ
आरक्षक ने की हत्या के प्रयास के बाद आत्महत्या
स्टाफ नर्स के घर पहुंच रेता गला, लगाई फांसी
प्यार में तकरार के बाद हत्या फिर आत्महत्या
पूर्व में भी मामला दर्ज करवा चुकी थी नर्स
कहते हैं प्यार और तकरार में इंसान अंजाम की फिक्र भूल जाता है और यदि प्यार में तकरार हो जाए तो अंजाम बेहद दर्दनाक होता है यही हुआ नरसिंहपुर में स्टाफ नर्स प्रियंका (बदला हुआ नाम)के साथ जहां पर धारदार चाकू से गला रेत कर हत्या का प्रयास किया गया और हत्या का प्रयास करने वाले ने प्रियंका के ही घर में फांसी पर लटक खुदकुशी कर ली। पूरी घटना नरसिंहपुर की साहू के बगीचा के पास की बताई जा रही है कोतवाली पुलिस के अनुसार युवती जो शासकीय अस्पताल में नर्स है को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया था स्टाफ नर्स ने बताया कि उसे पर हमला आरक्षक अनिल बेलबंसी ने किया है, थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में भी महिला के द्वारा बलात्कार का मामला उक्त आरक्षक के विरुद्ध दर्ज कराया गया था इसके बाद संभवत वह युवती से मिलने गया था और जब पुलिस युवती के निवास पर पहुंची तो वहां आरक्षण अनिल बेलबंशी फांसी पर लटका मिला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है मृतक अनिल का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
*बाइट गौरव चांटे, थाना प्रभारी कोतवाली*
वहीं जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में युवती को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था और अभी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है युवती को आईसीयू में भर्ती किया गया है, घायल अवस्था में युवति को अस्पताल लाया गया था उसकी हालत अभी नाजुक है उसका इलाज जारी है, वहीं मृतक अनिल बेलवंशी का पोस्टमार्टम कर शव सौंप दिया गया है।
*बाइट ए आर मरावी, सिविल सर्जन*
