नाबालिग दिव्यांग छात्रा से चौकीदार ने किया दुष्कर्म छात्रावास के चौकीदार किया दुष्कर्म शासकीय दिव्यांग छात्रावास में रह रही थी नाबालिक छात्रा छात्रावास की वार्डन ने कोतवाली में मामला कराया दर्ज पुलिस ने आरोपी चौकीदार को किया गिरफ्तार

दमोह

दीपक विश्वकर्मा

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दिव्यांग जन छात्रावास में रहने वाली नाबालिक छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी छात्रावास पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय दिव्यांगजन छात्रावास में रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ चौकीदार के द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल ही छात्रावास पहुंचकर मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पिछले चार-पांच वर्षों से छात्रावास में चौकीदारी कर रहा था जिसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। नाबालिक छात्रा मूक बधिर बताई जा रही है।

Express MPCG