मौसम ने बदला मिजाज, घने कोहरे के साथ हुई सुबह

.दीपक विश्वकर्मा

. उमरिया सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। वही बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को गाडियां चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़को पर वाहन हैडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखाई दिए। ठंड बढ़ने के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर के आसपास एक नया सिस्टम बनने से शहडोल रीवा जबलपुर संभाग के कई जिलों में फिर से बारिश होने की संभावना है।

Express MPCG