खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति ने किया आग के हवाले सुबह तक बाइक पूरी तरह जलकर हुआ खाक

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल में सोमवार की रात घर के सामने रखे मोटरसाइकिल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी , जिससे मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह राख हो गया । घटना सोमवार रात तकरीबन 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही । बताया जा रहा बाइक मालिक ग्राम पटेवा निवासी हरिनाथ मंडावी अपने रिश्तेदार के घर हरवेल में आकर रुका हुआ था। जिसमे रात में मोटरसायकल को शंभू नाथ पांडे के घर सामने खड़ा किया था। सुबह उठकर लोगों ने देखा मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी, आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। वाहन मालिक के द्वारा अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं किया गया है ।

Express MPCG