भरत भारद्वाज
फरसगांव – जिले के बडेराजपुर ब्लाक अंतर्गत आदर्श ग्राम धामनपुरी में अखिल भारतीय बंजारा समाज ब्लॉक बडेराजपुर के द्वारा भव्यता दिव्यता हर्ष उल्लास के साथ गुरुनानक देव जी महाराज का-554वां प्रकाश पर्व मनाया गया । सर्व प्रथम बाबा की छायाचित्र पर विश्वास का दीप प्रज्वलित कर व श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना के बाद समाज के महिला पुरुषों द्वारा शुभ मङ्गल कलश शोभायात्रा गांव के मुख्य चौक चौराह से गुजर कर आतीशबाजी के साथ भजन कीर्तन करते हुए निकाला गया । जिसके बाद मुख्य मंच पर भारतीय संस्कृति द्वारा अतिथिय समान आरंभ हुआ मुख्य अतिथि की आसन्दी पर गांव के सरपंच दुखाराम नेताम, राजेश नेताम ,आशाराम नेताम , तिहारु नेताम व विशेष अतिथि पुरषोत्तम नायक कार्यक्रम अध्यक्षता धनेश पमहार ने किया । सभी मंचस्थ समाननीय जनों ने समाज की एकता का भूरी भूरी प्रसंसा किया व समाज के युवतियों बालिकाओं द्वारा बंजारा समाज की गीतों पर बंजारन पोशाक में नृत्य कर सभी दर्शक दीर्घायों का धियान आकर्षित किया । समाज द्वारा प्रत्येक गीत नृत्य पर इनाम समान रूप से रखा गया था जिसे पाकर प्रतिभागियों का मन प्रफुल्लित व गदगद हुए । कार्यक्रम में सहयोग बलदेव राठौर , विनोद , चंदूलाल गिरधारी , बल्लूराम , प्रकाश राठौर, जियालाल , दिनेश कुमार , पतिराम गीतेश व आभार प्रदर्शन एवं मंच संचालन मोतीलाल राठौर धामनपुरी द्वारा किया गया ।
