गौमाता की पूजा कर पारम्परिक नृत्य के साथ ग्राम बानगांव में यादव समाज ने मनाया गोवर्धन पूजा निकाली कलश व शोभायात्रा

भरत भारद्वाज

फरसगाव- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम बाँनगाव में गोवर्धन सेवा समिति द्वारा कार्तिक पूणिमा पर्व के अवसर 27 नवंबर सोमवार को क्षेत्र के यादव समाज के द्वारा ब्लाक स्तरीय गोवर्धन पूजा भव्य रूप से बड़ी धूमधाम से मनाया गया गया है । बैलगांव और पतोडा के यादव समाज के लोगो ने बच्चों को भगवान कृष्ण बलराम के रूप में सजाकर ग्राम बानगांव के शीतला मंदिर पहुचे, जिनका बानगांव के यादव समाज के लोगो के द्वारा उनका स्वागत किया । जिसके बाद बानगांव में कलश यात्रा और शोभायात्रा गांव में निकाली गई जो कार्यक्रम स्थल गोवर्धन पूजा स्थल तक निकाला गया । समाज के युवा युवतियों ने अपने समाज के पारम्परिक वेशभूसा में राउत नाचा का प्रदर्शन किया । समाज के लोगो द्वारा समाज रितीरिवाज के साथ पूजा अर्चना करने के बाद गौमाता का पूजा कर गौमता को खिचड़ी खिलाया गया और लोगो को प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया । जिसके बाद गोवर्धन पर्वत परिक्रमा भी किया गया । साथ ही समाज की पारम्परिक वेशभूषा में समाज युवक युवतियों ने राउत नाचा के साथ कला प्रदर्शन भी किया । रात्रि में बच्चो के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया । समाज के लोगों ने बताया कि समाज के स्व: देवनाथ यदु और स्व: हलालराम यादव के मार्गदर्शक में बानगाँव मे 1992 से गोवर्धन पूजा प्रारम्भ किया गया जो निरन्तर हर वर्ष जारी है , यह 31वां वर्ष है,सभी के सहयोग से हर वर्ष धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा को मनाया जा रहा है ।

इस दौरान गोवर्धन सेवा समिति के संरक्षक सुखमन यादव, अध्यक्ष रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष नाथूराम यादव, सचिव जयलाल यादव, राधा कृष्ण मंदिर के सलाहकार लक्ष्मीनाथ यादव, खेमनलाल यादव, पुजारी रामलाल यादव, अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, उपाध्यक्ष चैनसिंह यादव, सचिव चितरंजन यादव , ग्राम सरपँच श्रीमती श्यामा नेताम, ग्राम प्रतिनिधि दुकालू नेताम, लतेलराम नाईक, बालनाथ यादव(छंदली) केजूराम यादव (गम्हरी) , थानु यादव (कोरडीहि), मंगलराम यादव, महेश, भगत (पतोड़ा) , बलराम यदाव ,श्यामलाल (बैलगाँव), मनीराम यादव( मांझीआठगांव), देवनाथ यादव (कोर्राबड़गांव), रामरतन यदु (धनोरा), तिहारु नेताम सहित आस पास क्षेत्र के यादव समाज के लोग के साथ अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG