बहिगाँव के गरिमा पब्लिक स्कूल में बंजारा समाज ने मनाई गुरुनानक देव की जयंती

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – कोण्डागांव जिले के बंजारा समाज के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में आज
27 नवंबर को गुरु नानकदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया । तो वही केशकाल ब्लॉक के ग्राम बहीगांव में बंजारा समाज के लोगों ने स्थानीय गरिमा पब्लिक स्कूल में गुरुनानक जयंती पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया । बंजारा समाज के लोगों ने विधि-विधानपूर्वक व अपने रीतिरिवाजों के साथ जगदम्बा मां की पूजा अर्चना करते हुए गुरुनानक देव के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की गई । तत्पश्चात लापसी (हलवा) बनाकर कड़ाव (भोग) को प्रसाद के रूप में अर्पित किया एवं अर्पण के पश्चात जयंती के अवसर पर उपस्थित बंजारा समाज के लोगों को प्रसाद के रूप में वितरण किया गया ।

Express MPCG