शातिर बाइक चोर पकड़ाया, 1.30 लाख की चोरी की बाइक भी बरामद

आर एस भटनागर

जगदलपुर। बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से 1.30 लाख की बाइक भी बरामद की है। बताया जाता है कि आरोपी ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत बोधघाट थाने में की थी। इसके बाद जांच में पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंगानगर वार्ड निवासी विवेक दास ने बोधघाट थाने में शिकायत करते बताया कि 20 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। इसके बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब रही। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुभम पटेल 26 वर्ष निवासी साईं कॉलोनी धरमपुरा के कब्जे से उक्त बाइक बरामद की। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में बोधघाट टीआई कविता धुर्वे, एसआई अरुण मरकाम, एएसआई सतीश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर साहू, प्रकाश मनहर, आरक्षक प्रकाश नायक, राकेश, गुनाकर पाणिग्रही, यशवंत शामिल रहे।

Express MPCG