आपसी विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, एक आरोपी पकड़ाया, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

आर एस भटनागर

जगदलपुर। आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके फरार साथियों की तलाश भी पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि शहर के फूड कोर्ट के पास आपसी विवाद में युवक को चाकू से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के फूड कोर्ट के पास दीपक अमोलिक, मनोज शुक्ला सहित अन्य लोगों ने प्रार्थिया शीबा कॉलेट के पति अभिषेक कॉलेट को चाकू से जख्मी कर दिया, जिसमें उसकी जांघ, कूल्हे, घुटने, कलाई व सीने में चोट आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

इस मामले में आरोपियों की पतासाजी के दौरान नयामुंडा निवासी दीपक अमोलिक को मिशन कम्पाउंड से पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि दीपक, मनोज शुक्ला, अभिषेक व गुरविंदर आपस में चुनाव को लेकर बात कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनका अभिषेक के साथ विवाद हो गया और आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी दीपक अमोलिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार व चाकू बरामद कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली टीआई लीलाधर राठौर, एसआई प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग, एएसआई दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजे, आरक्षक भूपेंद्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, भीगु कश्यप, विनोद खेस शामिल रहे।

Express MPCG