सफाई अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी आयुक्त स्वयं कर रहे अभियान की निगरानी* *सड़कों एवं नालियों में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें-आयुक्त मंडावी*

अभिषेक अवस्थी

*विशेष सफाई अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत आज तीसरे दिवस शहर के विभिन्न मार्गो में सफाई अभियान चलाया गया । कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं सफाई अभियान का सुबह आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने स्वयं स्थल में रहकर अभियान का निरीक्षण किया । विशेष सफाई अभियान के तहत आज शहर के जिला ग्रंथालय से नयापारा मार्ग ,चित्रकूट रोड एवम कुम्हारपारा रोड में सफाई अभियान चलाया गया । आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्वच्छता विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को साफ सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया ।*

*आयुक्त ने कर्मचारियों अधिकारियों को कहा कि शहर में वार्ड से नुक्कड़ों को समाप्त कर कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने का कार्य प्रारंभ करें । साथ ही सफाई कर्मचारी वार्ड एवं दुकानों में लोगों से कचरा नालियों एवं सड़कों पर न डालने की अपील करते क्षेत्र का सतत निगरानी करें और कचरा नाली एवं सड़कों पर डालने वालों पर कार्रवाई करे*

Express MPCG