सुरंग में फँसे 41 मज़दूरों की रक्षा के लिए “जन सहयोग” ने किया हवन,,,,

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर । उत्तर बस्तर कांकेर जिले की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था ‘जन सहयोग’ द्वारा वर्षों से निरंतर विविध प्रकार के समाजसेवी कार्य किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए आज सोमवार कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर एक महत्वपूर्ण क़दम उठाते हुए ‘जन सहयोग ‘ ने उत्तराखंड की एक सुरंग दुर्घटना में फँसे 41 मज़दूरों की प्राणरक्षा हेतु राजापारा के महादेव मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया ,जिसमें समाजसेवियों तथा मोहल्ले के निवासियों ने भाग लेकर श्रद्धापूर्वक सहयोग दिया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि हम जाति, धर्म ,क्षेत्र की भावना से ऊपर उठकर सभी 41 मज़दूरों की प्राण रक्षा हेतु प्रभु से प्रार्थना एवं हवन कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य मानवता की रक्षा है । हमारी प्रार्थना है कि राहत कार्य करने वालों के प्रयास सफल हों और सभी 41 मज़दूर अपने दुखी परिवारों से अतिशीघ्र मिल सकें। सुबह 8:00 बजे से 10:00 तक हवन पूजन जारी रहा, जिसका नेतृत्व पंडित कृष्णा महाराज एवं संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने किया ,जिसमें श्रद्धा पूर्वक सहयोग देने वालों में अनुराग उपाध्याय ,धर्मेंद्र देव, जितेंद्र प्रताप देव, बल्लू यादव , सुखराम यादव, शैलेंद्र देहारी, करण नेताम ,राजेश चौहान, रवि पटेल ,प्रतीक पटेल, सोहन यादव, धीरज ठाकुर , पप्पू सोनी, प्रकाश पटेल, बी वाल्मीकि, रामभरोस पटेल, भरत पटेल, भावेश पटेल, कौशल्या पटेल, सोनिया पटेल, कुंती चौहान ,तारा गोस्वामी, मुस्कान मिश्रा, माही सोनी ,और गुगी पटेल आदि उल्लेखनीय हैं। कांकेर शहर में आज दिन भर “जन सहयोग”^ के इस हवन की चर्चा रही । संस्था के मानवतावाद की प्रशंसा एवं सराहना शहर के हर वर्ग के लोगों ने मुक्त कंठ से की है।

Express MPCG