आदर्श विद्यालय में मनाया गया सँविधान दिवस , डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को किया गया याद

भरत भारद्वाज

फरसगांव – भारत में हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर राविवर को शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव में भी डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को याद कर संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य बी के अठभैया के द्वारा संविधान के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया की भारतीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस और राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप मैं भी मनाया जाता है। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई । डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। इस संविधान को लिखने में 2 वर्ष 11माह 18 दिन का समय लगा । 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान राष्ट्र को समर्पित किया गया और 26जनवरी 1950 मैं इसे लागू किया गया।इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 नवंबर को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।इसके पश्चात विद्यालय के कार्यक्रम को संविधान दिवस की शपथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
इस कार्यक्रम मैं विद्यालय के बी एस भास्कर, कबिलास , नरेंद्र सोनसर्वे, ठाकुर सर , अवनेश दादोरिया, सौरभ सार्दुल , नागेश्वर देवांगन, भूषण नायक , हॉस्टल वार्डन सुब्रत मिस्त्री सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

Express MPCG