भरत भारद्वाज
फरसगांव – नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के द्वारा ग्राम पतोडा में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ 25 नवम्बर को किया गया । इस शिविरी का समापन एक दिसम्बर को किया जाएगा । शिविर के प्रथम दिवस शिविर उद्घाटन के दौरान ग्राम पटेल रामसू राम, गायता पुजारी, प्राचार्य बीकेअठभैया, सेवानिवृत्ति व्याख्याता बीएस भास्कर, एनसीसी प्रभारी नागेश्वर देवांगन संकुल प्रभारी अवनेश दादोरिया, भूषण नायक, ग्राम पतोडा के माध्यमिक स्कूल प्रधान अध्यापक श्रीमती दमयंती पांडेय, ग्राम सरपँच, उपसरपंच, वार्ड पंच गणमान्य नागरिकों एनएसएस के स्वयंसेवकों माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल के छात्रों की उपस्तिथि में किया गया । उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात ग्राम में एक सोखता गड्ढा निर्माण कार्य एवं पर्यावरण स्वच्छता का कार्य किया गया । ऐसे ही आगे छात्रों के द्वारा विभिन्न कार्य ग्राम में किये जायेंगे ।
