जरूरतमंदों के बीच पहुचकर किया निःशुल्क कंबल का वितरण

भरत भारद्वाज

फरसगांव – बढ़ती ठंड को देखते हुए फरसगांव क्षेत्र में नगर के ऑटो पार्ट्स व्यापारी जैन पाल के द्वारा जरूरतमंद गरीब तबके के लोगो की सहयोग करते हुए उन्हें निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया । जैन पाल के द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पहुँचकर गरीब तबके के बुजुर्गों को ठंड से बचने कंबल का वितरण किया । उनके द्वारा क्षेत्र आलोर, भंडारवंडी, बैलगांव, कोटवेल, पूसापाल, मांडोकीखरगांव,सोनाबेड़ा और टाटीपारा इन गांवो में पहुंचकर लगभग 150 से अधिक लोगों कंबल का निशुल्क वितरण किया । जैन पाल ने बताया कि उनके द्वारा पिछ्ले वर्ष से कंबल का वितरण करते आ रहे हैं । इस वर्ष भी कंबल का वितरण किये हैं , उन्होंने कहा कि अगर सम्भव हो तो सभी लोगो को अपने अपने स्तर पर जरुरतमंद लोगो की मदद करनी चाहिए ताकि हमारे थोड़े सहयोग से लोगो को लाभ मिल सके ।

Express MPCG