फागु यादव

कोंडागांव – जिला मुख्यालय का आकर्षण का केंद्र बंधा तालाब वर्तमान में असहनीय बदबू का शिकार होता जा रहा है। आपको बता दे बंधा तालाब का जल पूरी तरह दूषित होने के कगार पर है। एक तरफ सौंदरीयकरण तथा स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है वहीं दूसरी तरफ तालाब का जल नालीयों की पानी की तरह दूषित दिख रहा है। जिसकी नियमित सफाई पर भी ध्यान नही दिया जा रहा। आपको बता दे 25 नवंबर को देखा गया की बंधा तालाब में बड़े प्रजाति के मछलियां की अचानक मौत हो रही है। वहीं लंबे समय तक मृत मछलियों की तालाब से निकासी नहीं होने के चलते उनमें सड़न पैदा हो गई है। जिसके चलते अपनी सेहत को लेकर चिंतित सुबह शाम तालाब के चारो तरफ बनाए गए प्लेटफार्म में टहलने आने वाले नगरवासियों को बदबू का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं बंधा तालाब नेशनल हाईवे पर होने के चलते आम राहगीरों को भी असहनीय बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर जल्द नगर पालिका के द्वारा सफाई एवं जल शुद्धिकरण के लिए उचित व्यवस्था कराने की जरूरत है।
