फागु यादव
जिला जनसंपर्क कार्यालय से 24 नवंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना तिथि रविवार 3 दिसंबर को कोंडागांव में शुष्क दिवस घोषित रहेगा। कोंडागांव कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सोनी ने नगर पालिका कोंडागांव क्षेत्र अंतर्गत संचालित देसी एवं विदेशी मदिरा दुकान तथा एफएल 7 सैनिक कैंटीन में शुष्क दिवस घोषित करते हुए मदिरा की संपूर्ण संव्यवहार पर प्रतिबंध लगाया है।
