मुनगापदर की 50 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोंडागांव पुलिस ने किया मर्ग कायम

फागु यादव

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनगापदर में बीती रात एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों एवम अन्य ग्रामीणों ने 25 नवंबर को सीटी कोतवाली में इस घटना की जानकारी दी। सूचना के आधार पर कोंडागांव पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंच कर मर्ग कायम किया गया है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतिका मनबती कोर्राम पति रामपद कोर्राम उम्र 50 वर्ष की पिछले एक वर्ष से दिमागी हालत ठीक नहीं थी वहीं उनके द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन भी किया जा रहा था। इसी दौरान आज सुबह मनबती कोर्राम को सुबह अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते देखा गया। फिलहाल कोंडागांव पुलिस द्वारा शव का पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Express MPCG