चौपाटी मैदान स्थित सर्व आदिवासी भवन में आयोजित होगी सविधान दिवस कार्यक्रम, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव करेंगे संविधान की व्याख्या

फागु यादव

कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत स्थानीय चौपाटी मैदान स्थित सर्व आदिवासी भवन में 26 नवंबर को बृहद रूप से संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बाबा साहब सेवा संस्था कोंडागांव के द्वारा भारतीय संविधान संगोष्ठी का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमे मुख्य प्रवक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव द्वारा संविधान की व्याख्या की जाएगी। जिसमे कोंडागांव जिला सहित बस्तर संभाग से सैकड़ों पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बाबा साहब सेवा संस्था कोंडागांव एवं सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में जिले वासियों को शामिल होने की अपील की है।

Express MPCG