
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष ने बालिकाओं को लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने दी समझाईश
कांकेर@ यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
राष्ट्रीय बालिका दिवस शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन को सुखमय एवं सफल बनाने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत तथा लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करे। शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है, जिससे हमेशा सफलता ही मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा पढ़ाई कर अपने जिला और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की। अधीवक्ता शीला सोनी ने राश्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यकम को संबोधित करते हुए उपस्थित बालिकाओं को महिला कानून संबंधी विस्तृत जानकारी दी।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत करें तथा हमेशा खुश रह कर पढ़ाई करें। यह ध्यान रखें कि पढ़ाई आप स्वयं के बेहतर भविष्य के लिए कर रहे हैं, इसलिए अपना सर्वोत्तम मेहनत पढ़ाई में करें, पढ़ाये गये विषय का बार-बार अध्ययन करें। कलेक्टर ने बालिकाओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोई भी विषय खराब नहीं होती, अपने रूचिकर विषय में अच्छी पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं, ’’जो लड़ता नहीं वह हारता नहीं, जो लड़ता है, वह जीतता है’’। सभी बालिकाओं को कलेक्टर ने समझाईश देते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षकों के द्वारा जो विषय पढ़ाया जाता है, उसे घर में जाकर जरूर अध्ययन करें। उन्होंने भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज का उदाहरण देते हुए बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। राश्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लक्ष्मी सहारे, प्राचार्य श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम आधिकारी हरिकीर्तन राठौर, परियोजना अधिकारी त्रिभुवनसिंह ध्रुव, श्रीमती रिगवती वट्टी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया, महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती तुलसी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
